अखिलेश की बेटी खिलाफ सोशल मीडिया पर जहर! CM योगी सख्त, बोले- तुरंत FIR दर्ज करो, बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं

Amanat Ansari 13 Jun 2026 03:15: PM 1 Mins
अखिलेश की बेटी खिलाफ सोशल मीडिया पर जहर! CM योगी सख्त, बोले- तुरंत FIR दर्ज करो, बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर तीखा रुख अपनाया है.

आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने बताया कि जब उनके संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने तुरंत पुलिस को निर्देश दे दिया कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए.

सीएम योगी का बयान

उन्होंने कहा कि बेटी-बेटी होती है. हम तो उस संस्कार में पले हैं जहां गांव की बेटी सबकी बेटी होती है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने लोगों को भी संस्कार सिखाएं और अपनी भाषा पर संयम रखें.

मामला क्या है?

अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और अश्लील टिप्पणियां वायरल की गईं, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. कानपुर के साइबर क्राइम थाने में पहले ही FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. सीएम योगी के इस सख्त बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

Yogi adityanath CM Yogi Aditi Yadav Akhilesh Yadav daughter

Recent News