अखिलेश यादव का पूर्व IAS दिव्या मित्तल को ऑफर, ‘हरा-लाल गमछा डाल लें, सपा में आएं’

Amanat Ansari 30 Sep 2026 05:50 PM 1 Mins
अखिलेश यादव का पूर्व IAS दिव्या मित्तल को ऑफर, ‘हरा-लाल गमछा डाल लें, सपा में आएं’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल को पार्टी में शामिल होने का संकेत दिया है. बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा, “अब उनको भी तय करना पड़ेगा कि वे हरा और लाल रंग का गमछा डाल लें.” इस बयान को दिव्या मित्तल को सपा जॉइन करने का ऑफर माना जा रहा है. 

दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी रहीं और 13 साल तक सेवा में रहीं. उन्होंने 30 अगस्त 2026 को राजस्व विभाग में विशेष सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. मंगलवार को उन्होंने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था, लेकिन किसी पार्टी में शामिल न होने की बात कही थी. उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताया है और पूर्वांचल से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने बृजभूषण शरण सिंह से अपने अच्छे संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के मुद्दे पर सब एक हैं. दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में उनकी पार्टी जॉइन करने को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Akhilesh Yadav Divya Mittal SP Join Offer BJP MLAs Lucknow Politics

Recent News