सपा सरकार बनी तो IAS बनवा दूंगा... सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को भेजे मैसेज, मुकदमा दर्ज

Global Bharat 16 Sep 2026 11:10 AM 1 Mins
सपा सरकार बनी तो IAS बनवा दूंगा... सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को भेजे मैसेज, मुकदमा दर्ज

लखनऊ : मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी को लगातार अवांछित और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है. महिला की शिकायत के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सामने आने के बाद सपा नेतृत्व ने राजन रिजवी को उनके पद से भी हटा दिया है.

मामले से जुड़ी एक कथित व्हाट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल स्क्रीनशॉट में राजन रिजवी के नाम से भेजे गए संदेश में महिला की खूबसूरती, व्यक्तित्व और नौकरी को लेकर टिप्पणी की गई है. संदेश में कथित तौर पर यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में वह राजनीति में आगे बढ़ते हैं और सपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री से कहकर महिला को डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करेंगे.

महिला बैंककर्मी का आरोप है कि उन्होंने राजन रिजवी को अपना निजी मोबाइल नंबर नहीं दिया था, इसके बावजूद उनका नंबर हासिल कर उन्हें मैसेज किए गए. शिकायत के मुताबिक, लगातार संपर्क किए जाने से परेशान होकर महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया, इसके बाद भी कथित तौर पर उनकी गतिविधियों और परिवार से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की गई. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि फोन नहीं उठाने पर सीडीआर निकलवाने की बात कही गई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब कथित चैट, मोबाइल नंबर, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

Rajan Rizvi Akhilesh Yadav IAS Appointment Claim Woman Bank Employee Viral WhatsApp Chat

Description of the author

Recent News