पांच साल पुराने गाने पर अक्षरा सिंह ने ढाया कहर, झूम उठे दर्शक

Global Bharat 27 Aug 2024 11:34: PM 1 Mins
पांच साल पुराने गाने पर अक्षरा सिंह ने ढाया कहर, झूम उठे दर्शक

अगर आप भोजपुरी फिल्मों के शौकीन हैं तो एक बात भलीभांति जानते होंगे कि भोजपुरी गानों और डांस का तो कोई जवाब नहीं. इन गानों को ना सिर्फ यूपी-बिहार वाले चाव से सुनते हैं, बल्कि अन्य प्रदेशों में भी काफी पोपुलर है.

कई ऐसे भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने देश-विदेश में अपना जलवा बिखेरा है. भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के गाने भी बहुत हिट होते हैं और दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है.

अक्षरा से जुड़ी खबरों को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं. बता दे कि अक्षरा सिंह का लगभग 5 साल पहले आया एक गाना 'टुकुर टुकुर ताका ना' बहुत बड़ा हिट था. इसे आज भी बिहार और यूपी लोग बहुत सुनते हैं. उनका ये गाना हर तरफ सुनाई देता है.

Recent News