नई दिल्ली: भारत को बार-बार आतंकवाद का शिकार बनाने वाले पाकिस्तान की बरबादी कभी भी हो सकती है. क्योंकि भारतीय सर्वदलीय बैठक में देश की सभी पार्टियों ने पाकिस्तान पर हमला करने की मांग उठाई है. साथ ही राहुल गांधी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र सरकार के हर कदम का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. सर्वदलीय बैठक के बाद कहा जा रहा है कि पाकिस्तान पर हमले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.
सर्वदलीय बैठक में सभी ने किया समर्थन
नई दिल्ली में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक बीजेपी के साथ एक ही भाषा बोलते दिखाई दिये. इस बैठक मे उन सभी पार्टियों को निमंत्रण दिया गया था जिनके पास कम से कम 5 सांसद हैं. और जितनी भी पार्टियों के सांसद इस सर्वदलीय बैठक में पहुंचे थे सभी ने पाकिस्तान को इस कायराना हरकत के लिए सबक सिखाने की मांग उठाई है.
कभी भी हो सकता है पाकिस्तान पर आक्रमण
सर्वदलीय बैठक के बाद एक बात तो साफ हो चुकी है कि सभी पार्टियां पाकिस्तान का अंत देखना चाहती हैं. लेकिन इस बैठक के बाद पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि कब इस आतंकी देश पर आक्रमण होगा. अगर सूत्रों की मानें तो भारत अगले 1 हफ्ते के अंदर पाकिस्तान पर अटैक कर सकता है. क्योंकि उससे पहले भारतीय सेना भी हर मोरचे पर मुस्तैद होना चाहती है. इसके साथ ही भारतीय सरकार चाहती है कि पाकिस्तान में जितने भी भारतीय लोग मौजूद हैं उन्हें तुरंत वापस बुलाया जाए, और जो पाकिस्तानी भारत में मौजूद हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्यवाही शुरु हो चुकी है.
पहले ही गलती कर चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भारत के हमला करने से पहले ही एक बहुत बड़ी गलती कर दी है. दरअसल पाक ने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को रद्द कर दिया है. जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है. वो शिमला समझौता ही था जिसकी बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 1971 के युद्ध के समय उनकी सेना के करीब एक लाख सैनिक वापस लौटाए थे. साथ ही यही समझौता एक तरह से एलओसी के अस्तित्व को बचाए हुए था. इस समझौते से पीछे हट कर पाकिस्तान ने भारत को हमला करने के लिए खुली छूट दे दी है.