भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल भी अब क्रिकेट जगत में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं. यशस्वी जायसवाल, जो मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, अपने शानदार प्रदर्शन से पहले ही राष्ट्रीय टीम में जगह बना चुके हैं. वहीं, उनके बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने भी हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपनी शुरुआत की है और अब उन्हें भी फैंस की ओर से काफी ध्यान मिल रहा है.
तेजस्वी जायसवाल ने पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वह केवल 13 रन ही बना सके. इसके बाद, मुंबई के खिलाफ उन्होंने फिर से जल्दी ही अपना विकेट गंवा दिया. हालांकि, उनकी असली पहचान उस शानदार शतक से बनी, जो उन्होंने बारौदा के खिलाफ खेलते हुए लगाया. इस शतक में उन्होंने 60 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
उनकी यह पारी क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर कई लोग यह उम्मीद जताते हुए नजर आ रहे हैं कि तेजस्वी जायसवाल भी जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन सकते हैं, जैसे उनके छोटे भाई यशस्वी ने किया है. तेजस्वी जायसवाल की क्रिकेट यात्रा अब एक नई दिशा में बढ़ रही है, और आने वाले समय में उनके और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.
यशस्वी जायसवाल की तरह तेजस्वी भी एक दिन भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं, यह सोच फैंस के मन में लगातार पल रही है. अब देखना यह है कि तेजस्वी अपने अगले मैचों में और किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.
बात अगर तेजस्वी जायसवाल के छोटे भाई यशस्वी की करें, तो वह भारत के लिए टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं. इसके अलावा वह डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. जबकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं. यशस्वी जायसवाल ने 14 टेस्ट मैचों में 56.28 की एवरेज से 1407 रन बनाए हैं. जिसमें 2 दोहरा शतक और 3 शतक के अलावा 8 अर्धशतक शामिल है. साथ ही यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 23 टी20 मैचों में 164.32 की स्ट्राइक रेट और 36.15 की एवरेज से 723 रन बनाए हैं.