'भारत में एंटी-मोदी प्रदर्शन की फंडिंग अमेरिका से हो रही है...' अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP और अभिजीत दिपके पर बड़ा आरोप

Amanat Ansari 14 Oct 2026 11:39 AM 1 Mins
'भारत में एंटी-मोदी प्रदर्शन की फंडिंग अमेरिका से हो रही है...' अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP और अभिजीत दिपके पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली: फेमस अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने भारतीय युवाओं से अपील की है कि वे अभिजीत दिपके की पार्टी के खिलाफ स्टैंड लें. मैरी मिलबेन का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले अमेरिकी डोनर अभिजीत दिपके और उनके समूह को फंडिंग कर रहे हैं.

उनका दावा है कि ये लोग भारत की व्यवस्था को खंडित करना चाहते हैं और देश के विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. सिंगर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में हो रहे एंटी-मोदी एक्टिविस्ट प्रदर्शनों की फंडिंग अमेरिकी डोनरों के जरिए हो रही है.

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया और SIR में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP ने प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई हुई.

अभिजीत दिपके समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था. मैरी मिलबेन के इस बयान ने CJP और अभिजीत दिपके के खिलाफ एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. फिलहाल अभिजीत दिपके या पार्टी की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Mary Milben anti-Modi funding American donors Abhijeet Dipke

Recent News