लव जिहाद विवाद के बीच आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ₹100 करोड़ का आलीशान 'स्काई विला' वायरल!

Amanat Ansari 11 Jul 2026 02:06: PM 1 Mins
लव जिहाद विवाद के बीच आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ₹100 करोड़ का आलीशान 'स्काई विला' वायरल!

मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर चल रहे 'लव जिहाद' विवाद के बीच अभिनेता के नए घर की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 5 जुलाई को पाली हिल स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में गौरी स्प्रैट से शादी करने के बाद आमिर अब मुंबई के खार में यूनियन पार्क की विर्गो को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थित 'मरीना अपार्टमेंट्स' में भव्य स्काई विला-स्टाइल घर तैयार करवा रहे हैं.

घर की खासियतें...

  • बिल्डिंग की सबसे ऊपरी तीन मंजिलें आमिर, गौरी और उनके बेटे क्विन के लिए होंगी.
  • इसे खास 'स्काई विला' लुक दिया जा रहा है.
  • आमिर ने इस प्रोजेक्ट में परिवार के कई सदस्यों के लिए फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनमें बेटा जुनैद, किरण राव और बेटा आजाद, मां ज़ीनत हुसैन और बहनों के लिए भी अपार्टमेंट शामिल हैं.
  • सूत्रों के मुताबिक, अतिरिक्त अपार्टमेंट ब्लॉक्स के लिए आमिर ने ₹100 करोड़ से ज्यादा का एडवांस डाउन पेमेंट किया है.

आमिर खान ने 'मरीना' बिल्डिंग में पिछले कई दशकों से निवेश किया है और करीब एक दर्जन अपार्टमेंट खरीदे हुए हैं. शादी के बाद बिहार के फोर्ब्सगंज में बजरंग दल ने आमिर का पुतला फूंका और 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच उनके नए घर की खबर सामने आने से सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है. गौरी स्प्रैट की मां तमिल और पिता आयरिश मूल की हैं. वह फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में डिग्रीधारी हैं.

Love Jihad Aamir controversy Aamir Khan New Wife Gauri Spratt Aamir Khan luxurious Sky Villa

Recent News