भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें दर्शक फिल्म से बाहर भी एक साथ देखने की इच्छा रखते हैं। दिनेश लाल यादव यानी ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं और फैंस उन्हें भोजपुरी के शाहरुख और काजोल के नाम से बुलाते हैं। हर कोई चाहता है कि दोनों की शादी हो जाए, लेकिन असल में ऐसा नहीं हो सकता। जब भी ये दोनों किसी मंच या स्क्रीन पर साथ नजर आते हैं, दर्शकों की नजरों में एक सवाल बार-बार उभरता है, क्या इनकी कैमिस्ट्री सिर्फ फिल्मों तक सीमित है या पर्दे के पीछे भी कोई रिश्ता है? इसी सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, इसी के चलते एक इंटरव्यू में निरहुआ से सीधे पूछ लिया गया- आम्रपाली से आपका क्या रिश्ता है?
निरहुआ ने क्या कहा-
इस पर निरहुआ ने बिना परेशान हुए शांती से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग खुद ही कहानियां बना लेते हैं। पहले जब वो उनके साथ फिल्में करते थे, तो दर्शक उन्हें भी ‘भौजी’ कहकर बुलाते थे। अब जब आम्रपाली के साथ फिल्में कर रहे हैं, तो यहां भी एक ही स्थिति बन गई है। उनके मुताबिक, लोग स्क्रीन पर जोड़ी देखकर अपने मन से रिश्ता जोड़ लेते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे एक शादीशुदा आदमी हैं, उनके दो बच्चे हैं और आम्रपाली सिर्फ एक अच्छी दोस्त और बेहतरीन को-एक्टर हैं। क्यों हमारा घर खराब करने को तुले हैं। मेरा उनके साथ काम करने में हमेशा प्रोफेशनल बॉन्ड रहा है। इसके अलावा उनके रिश्ते को किसी और नाम से जोड़ना ठीक नहीं है।
कब से कर रहे हैं साथ काम?
गौरतलब है कि आम्रपाली ने 2014 में निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म थी 'निरहुआ हिंदुस्तानी' थी। इसके बाद ये जोड़ी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आई, जैसे, निरहुआ रिक्शावाला 2, पटना से पाकिस्तान और निरहुआ चलल लंदन। हालांकि आम्रपाली ने अन्य स्टार्स जैसे खेसारी लाल, पवन सिंह और रितेश पांडे के साथ भी काम किया है, लेकिन दर्शकों के दिलों में सबसे ज्यादा जगह उन्होंने निरहुआ के साथ बनाई है।
Nirahua Amrapali Dubey relationship
Bhojpuri on screen couple
Nirahua interview reply
Amrapali Dubey debut film
Nirahua Hindustani movie
Nirahua Amrapali chemistry
Bhojpuri cinema news
Nirahua real life partner
Amrapali Dubey Bhojpuri actress
Nirahua love life rumours
Nirahua clears Amrapali link
Bhojpuri film couple
Amrapali and Nirahua hit films
Nirahua marriage status
Amrapali Dubey career journey