भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... गाने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को 30 सेकेंड में मारी गई थी 20 गोलियां

Global Bharat 28 Aug 2026 11:02 AM 1 Mins
भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... गाने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को 30 सेकेंड में मारी गई थी 20 गोलियां

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर जानलेवा हमला किया गया. जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और करीब 30 सेकेंड में ताबड़तोड़ 20 गोलियां बरसा दीं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सड़क से गुजर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिखाई देता है कि अंकित बालियान जिम से बाहर निकलते हैं और कुछ दूरी पर खड़ी अपनी गाड़ी की तरफ जाते हैं. जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगते हैं, घात लगाए बैठे हमलावर चारों ओर से उन्हें घेर लेते हैं. इसके बाद बदमाशों ने उन पर लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. जिम के अंदर मौजूद लोग भी बाहर निकलकर यह देखने पहुंचे कि आखिर हुआ क्या है. कुछ ही सेकेंड में हमलावर मौके से फरार हो गए.

अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने गानों को लेकर पहचान रखते हैं. उनके एक चर्चित गाने में लाइन है भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... अब उन पर हुए इसी तरह के हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. 

CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Ankit Baliyan Haryanvi Singer Shamli Firing 20 Bullets CCTV Footage

Description of the author

Recent News