दिल्ली मॉडल मर्डर केस: आरोपी जिम ट्रेनर इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Amanat Ansari 28 Aug 2026 11:16 AM 1 Mins
दिल्ली मॉडल मर्डर केस: आरोपी जिम ट्रेनर इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Delhi Model Murder Case: दिल्ली मॉडल हत्याकांड में मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर इमरान वेस्ट दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया है. पुलिस के अनुसार, इमरान को दोनों पैरों में गोली लगी और उसे हिरासत में ले लिया गया.

इमरान वह आरोपी है जिस पर 21 वर्षीय स्टूडेंट और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोप है. मुस्कान को तिलक नगर स्थित उनके किराए के घर में अकेले में चाकू घोंपकर मार डाला गया था. इमरान उसी जिम का ट्रेनर था जहां मुस्कान वर्कआउट करने जाती थीं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वेस्ट दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर और टैगोर गार्डन के बीच रात के समय जाल बिछाया था. मुठभेड़ में इमरान के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में हत्या का मकसद जलन बताया जा रहा है.

मुस्कान की हत्या के बाद से इमरान फरार था. पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी. अब आरोपी के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद मामले में और जांच आगे बढ़ाई जाएगी.

Delhi model murder case Muskaan murder case Tilak Nagar murder Imran gym trainer encounter

Recent News