सलमान खान फायरिंग केस में कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है अनमोल बिश्नोई! दिल्ली के तिहाड़ जेल से लगाई अर्जी

Amanat Ansari 03 Jul 2026 11:11: AM 1 Mins
सलमान खान फायरिंग केस में कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है अनमोल बिश्नोई! दिल्ली के तिहाड़ जेल से लगाई अर्जी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग मामले में नया मोड़ आया है. लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई मुंबई की विशेष MCOCA अदालत में सरेंडर करने की अनुमति मांगने वाली अर्जी दाखिल की है. अनमोल बिश्नोई वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. नवंबर 2025 में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.

अपनी अर्जी में अनमोल ने कहा है कि वह न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए स्वेच्छा से मुंबई कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है. अनमोल ने अदालत से तिहाड़ जेल प्राधिकारियों के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है, ताकि वह शारीरिक रूप से या वर्चुअल तरीके से पेश हो सके. विशेष जज एसआर नवेंदर ने अभियोजन पक्ष को अर्जी पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

मामला क्या है?

14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी. मुंबई पुलिस ने मामले में MCOCA लगाया और इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का काम बताया. मामले में अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई दोनों को वांछित आरोपी बनाया गया है.

फिलहाल मुकदमे की सुनवाई चल रही है और कई गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं. अनमोल की यह अर्जी मामले की सुनवाई को तेज करने और कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अदालत जल्द ही इस पर फैसला लेगी.

Anmol Bishnoi Salman Khan firing case Lawrence Bishnoi Mumbai MCOCA court

Recent News