'सीता मां हैं, सोचिए किसे दिया गया रोल...' अन्नू कपूर ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर उठाए सवाल

Amanat Ansari 18 Jul 2026 04:23: PM 1 Mins
'सीता मां हैं, सोचिए किसे दिया गया रोल...' अन्नू कपूर ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर उठाए सवाल

मुंबई: रामायण पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता के रोल में कास्ट किए जाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब वरिष्ठ अभिनेता अन्नू कपूर ने भी इस कास्टिंग पर सवाल उठा दिए हैं. एक हालिया इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने न सिर्फ साई पल्लवी की कास्टिंग पर आपत्ति जताई, बल्कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए.

जूम पर बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा, ''क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे वो रामानंद सागर की रामायण को तकनीकी रूप से बहुत शोभायमान कर देंगे. लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि किसे आपने सीता का रोल दिया है?

सीता मां हैं.... किसने लिया है माता सीता के रूप में? तब अब आप सोचिए.'' निर्देशक नितेश तिवारी के नाम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा, ''नितेश तिवारी कौन हैं?'' अन्नू ने आगे कहा, ''आप जिसका नाम ले रहे हो, उसको जानता भी नहीं हूं मैं. कौन है? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं.''

फिल्म की कास्टिंग

  • रणबीर कपूर- भगवान राम
  • साई पल्लवी- देवी सीता
  • यश- रावण
  • सनी देओल- हनुमान

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है. अन्नू कपूर का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग उनकी बात से सहमत हैं तो कुछ साई पल्लवी की अभिनय क्षमता और सांस्कृतिक फिट को लेकर उनका बचाव कर रहे हैं. यह विवाद रामायण जैसी पवित्र कथा को बड़े पर्दे पर लाने के समय पर फिर से छिड़ गया है. 

Ranbir Kapoor as Lord Ram Sai Pallavi as Goddess Sita Yash as Ravana Sunny Deol

Recent News