मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग प्राइवेट लिपलॉक वीडियो लीक! मां-बाप का टूट गया भरोसा तो रो पड़ीं अपूर्वा मुखीजा

Amanat Ansari 07 Oct 2026 12:49 PM 1 Mins
मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग प्राइवेट लिपलॉक वीडियो लीक! मां-बाप का टूट गया भरोसा तो रो पड़ीं अपूर्वा मुखीजा

नई दिल्ली: पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ‘रिबेल किड’ अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड अमीन जैज के साथ एक पार्टी में किसिंग करते हुए प्राइवेट वीडियो वायरल हो गया था. अब अपूर्वा ने इस लीक वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इस घटना ने उन्हें और उनके परिवार को कितना भावुक कर दिया.

अपूर्वा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है. यह एक प्राइवेट पार्टी का मोमेंट था, जहां वो अमीन जैज को लिपलॉक कर रही थीं. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई कैमरे में उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा है. जब वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ, तो अपूर्वा को धक्का लगा.

उन्होंने बताया, “जब तक मैं लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरी, मेरा फोन मैसेजों से भर चुका था. लोग पूछ रहे थे कि क्या तुमने वो वीडियो देखा है?” एयरपोर्ट पर हजारों लोगों के बीच बैठी अपूर्वा का इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया. वो याद करते हुए बोलीं, “मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही थी. मेरा दिमाग पूरी तरह सुन्न हो गया था.” सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब उनके पेरेंट्स ने भी वो वीडियो देख लिया.

अपूर्वा ने कहा, “यह पहली बार था जब मम्मी-पापा ने वो वीडियो देखा. उन्हें पता भी नहीं था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है. उनका भरोसा टूट गया और वो बेहद तनाव में आ गए.” अमीन जैज पॉडकास्टर और डीजे हैं. उनका पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज’ काफी पॉपुलर है.

अपूर्वा हिंदू और अमीन मुस्लिम हैं, इसलिए दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद ट्रोलिंग भी हुई थी. अपूर्वा ने साफ कहा कि यह उनका प्राइवेट पल था, जिसे बिना अनुमति के रिकॉर्ड करके लीक किया गया. इस घटना ने उन्हें और उनके परिवार को काफी इमोशनल बना दिया है.

Recent News