नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर रोमांटिक अंदाज में डांस किया. इस नजारे को देखकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर का रिएक्शन सबको चौंकाने वाला रहा. प्रोमो में लिफ्ट मोहतरमा के अनाउंसमेंट के बाद वर्कर्स को बताया जाता है कि पार्टी नहीं, बल्कि ऑडिशन देने आए हैं.
इसके बाद सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं. डांस के दौरान वह तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ जाती हैं और उन्हें ‘क्यूटी’ कहती हैं. यह सीन देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं.
खास बात यह है कि सारा का ये रोमांटिक अंदाज देखकर स्वरा भास्कर शरमा जाती हैं और अपना मुंह छिपा लेती हैं. उनके इस रिएक्शन ने प्रोमो को और भी वायरल बना दिया है. प्रोमो के अंत में माहौल थोड़ा टेंशन वाला हो जाता है और काजल राघवानी रोती हुई दिखती हैं.
तेज प्रताप यादव ने शो में एंट्री करते ही धमाल मचा रखा है. पहले ही हफ्ते में वे ‘अल्टिमेट रूलर’ बन गए थे. अब इस रोमांटिक प्रोमो के बाद उनकी और सारा गुरपाल की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.