नई दिल्ली: NEET पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए नेताओं पर सवाल उठाया है.
अरिजीत सिंह ने एक्स पर पोस्ट लिखा, ''यार, अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. आप लोगों को शर्म नहीं आती!? हेलो नेता, मंत्री!! क्या चल रहा है भाई!! अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या?''
उन्होंने आगे लिखा, ''हर चीज याद रखी जाएगी. हर हर महादेव! याद रखना, परिवर्तन ही एकमात्र स्थिरता है!'' यह पोस्ट ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान जंतर-मंतर और आसपास हुई पुलिस-छात्र झड़प के बाद आया है. अरिजीत का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
कई सेलिब्रिटी पहले ही छात्र आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं. अरिजीत सिंह की इस पोस्ट ने भी बहस को नया आयाम दिया है. अरिजीत सिंह की इस प्रतिक्रिया से छात्रों के मुद्दे पर सांस्कृतिक हस्तियों की बढ़ती संवेदनशीलता साफ दिख रही है.