एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल, भारत का खाता खुला

Amanat Ansari 22 Sep 2026 02:20 PM 1 Mins
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल, भारत का खाता खुला

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को बुरी तरह हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. भारत ने लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता है. फाइनल मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल पूरे कर लिए हैं.

जवाब में श्रीलंका की टीम महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई. भारत ने 147 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 79 रनों की शानदार पारी खेली. शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 48 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन चमारी अट्टापट्टू ने बनाए.

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके. शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल को दो-दो विकेट मिले. भारतीय टीम का शुरुआत से ही दबदबा रहा और श्रीलंका कभी मैच में वापसी नहीं कर सकी. श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला, जबकि पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. 2023 के एशियन गेम्स में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था. 

India Gold Medal India vs Sri Lanka Indian Women Cricket Team

Recent News