आधार कार्ड मांगने पर बवाल! आजमगढ़ में पूजा कराने आए दो पंडितों और पत्नी की गोली मारकर हत्या

Global Bharat 22 Sep 2026 10:21 PM 1 Mins
आधार कार्ड मांगने पर बवाल! आजमगढ़ में पूजा कराने आए दो पंडितों और पत्नी की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और पूजा कराने पहुंचे दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. मृतकों की पहचान बबीता सिंह, पंडित महेंद्र पाठक और पंडित अखिलेश मिश्रा के रूप में हुई है. तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में पूजा का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह का पूजा कराने आए दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया. बातचीत बढ़ते-बढ़ते कहासुनी में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान अरविंद सिंह ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. फायरिंग में उसकी पत्नी बबीता सिंह और दोनों पंडित महेंद्र पाठक तथा अखिलेश मिश्रा को गोली लगी. तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की. रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी तीन बच्चों के साथ एक कमरे में था और पुलिस उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थी.

एक ही परिवार और पूजा कराने आए पंडितों से जुड़ी इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस अब विवाद की पूरी वजह और गोली चलाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है. आधार कार्ड को लेकर विवाद क्यों शुरू हुआ और आरोपी के पास पिस्टल कैसे थी, इन बिंदुओं की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Azamgarh Triple Murder Azamgarh Murder Case Arvind Singh Babita Singh Mahendra Pathak

Description of the author

Recent News