भारत vs जापान: मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! कप्तान श्रेयस अय्यर अंपायर से भिड़े, वाइड का फैसला बदला

Amanat Ansari 22 Sep 2026 07:03 PM 1 Mins
भारत vs जापान: मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! कप्तान श्रेयस अय्यर अंपायर से भिड़े, वाइड का फैसला बदला

भारत vs जापान: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में रोमांच के साथ-साथ बड़ा विवाद भी देखने को मिला. बारिश की वजह से मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया. भारत ने 32 रन बनाए और जापान को 2 रन से हराया, लेकिन आखिरी ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर और अंपायर के बीच तीखी बहस हो गई.

आखिरी ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. जापान को जीत के लिए सिर्फ कुछ रनों की जरूरत थी. तभी अंपायर क्रिस थर्गेट ने अक्षर की एक गेंद को वाइड करार दे दिया. इस फैसले से अक्षर नाराज हो गए. तुरंत कप्तान श्रेयस अय्यर अंपायर के पास पहुंचे और फैसले को लेकर उनसे जोरदार बहस की.

श्रेयस गुस्से में नजर आ रहे थे. बहस के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए वाइड का कॉल वापस ले लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर खेले गए इस मैच में जापान ने भारत को कड़ी टक्कर दी और आखिरी ओवर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा.

जापान जीत के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन भारत ने अंत में 2 रन से जीत हासिल की. मैदान पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामा ने मैच को और यादगार बना दिया.

Recent News