ऑटो ड्राइवर ने नशीला जूस पिलाकर पड़ोसी से किया रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Amanat Ansari 09 May 2026 07:57: PM 1 Mins
ऑटो ड्राइवर ने नशीला जूस पिलाकर पड़ोसी से किया रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Adoor Rape Case: केरल के अडूर में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पड़ोस की महिला को नशीला जूस पिलाकर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो अडूर का ही रहने वाला है. पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था.

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता अपने पति से अलग रहती थी और विनोद के घर के पास ही उसका घर था. वह अक्सर विनोद का ऑटो रिक्शा किराए पर लेती थी. पुलिस ने बताया कि फरवरी में आरोपी ने महिला को नशीला जूस पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद उसने पीड़िता के वीडियो बनाए और बार-बार उसे धमकाया तथा यौन उत्पीड़न किया.

जब विनोद ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी, तब पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई. पुलिस के मुताबिक, गुस्से में विनोद ने महिला पर मारपीट भी की. इसके बाद पीड़िता ने पिछले महीने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी की गिरफ्तारी में देरी होने पर महिला ने जिला पुलिस प्रमुख से शिकायत की, जिसके बाद जांच तेज की गई और शुक्रवार रात विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विनोद से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े डिजिटल सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है. उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.

 

Kerala crime news Adoor sexual assault auto rickshaw driver sexual assault case

Recent News