Petrol Diesel CNG and LPG Predictions: दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच बुल्गारिया की अंधी भविष्यवाणी करने वाली ‘बाबा वांगा’ की एक पुरानी भविष्यवाणी फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बाबा वांगा ने 2026 में वैश्विक युद्ध, आर्थिक अस्थिरता और ईंधन संकट की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण कई देशों में ईंधन महंगा हो रहा है, जिसे लोग बाबा वांगा की भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं. वायरल पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि बाबा वांगा ने 2026 को “वैश्विक संघर्ष और वित्तीय संकट” का साल बताया था, जिसमें ईंधन की कमी और दामों में भारी वृद्धि शामिल है.
अभी तक बाबा वांगा की किसी भी प्रमाणित भविष्यवाणी में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के दामों को लेकर स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह ज्यादा तर सोशल मीडिया का हाइप है, जो वर्तमान भू-राजनीतिक तनाव (जैसे ईरान-इजराइल विवाद) को रहस्यमयी भविष्यवाणी से जोड़कर वायरल किया जा रहा है.
फिर भी, आम लोगों में इस भविष्यवाणी को लेकर चर्चा गरम है. कई यूजर्स लिख रहे हैं- “बाबा वांगा फिर सही साबित हो रही हैं.” वर्तमान में कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं और आम आदमी महंगाई से परेशान है. क्या 2026 सच में ईंधन का सबसे महंगा साल साबित होगा? या यह सिर्फ वायरल ट्रेंड है? समय ही बताएगा.