27 मई का मौसम अपडेट: 11 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

Amanat Ansari 26 May 2026 10:45: PM 1 Mins
27 मई का मौसम अपडेट: 11 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

नई दिल्ली:  कल यानी 27 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम दो रूप दिखाएगा. एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा, तो दूसरी तरफ पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बवंडर की चेतावनी जारी की गई है.

भारी बारिश वाले राज्य

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 मई को 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं. इन इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

बिहार से बंगाल तक खतरनाक बवंडर

सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश (यानम सहित) और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में है. इन क्षेत्रों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (Thundersquall) चल सकता है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट है.

भीषण गर्मी का कहर

दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भीषण से अति भीषण लू चलेगी. छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी तेज गर्मी पड़ेगी. रात में भी गर्मी बनी रहेगी, खासकर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, UP, MP, विदर्भ और तेलंगाना में. तटीय क्षेत्रों (गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, तमिलनाडु आदि) में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

Weather News Weather Update IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Heatwav

Recent News