TMC को लगेगा बड़ा झटका, 6 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगी सांसद काकोली घोष, टेंशन में ममता

Global Bharat 26 May 2026 09:40: PM 1 Mins
TMC को लगेगा बड़ा झटका, 6 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगी सांसद काकोली घोष, टेंशन में ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ टीएमसी के आधा दर्जन विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश जाएगा.

बताया जा रहा है कि काकोली घोष ने हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था. इसी के बाद उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. राजनीतिक जानकार इसे टीएमसी के भीतर बढ़ती नाराजगी और नेतृत्व को लेकर असंतोष से जोड़कर देख रहे हैं.

चर्चा यह भी है कि टीएमसी विधायक अनीसुर रहमान बिस्वास, बीना मंडल, मोहम्मद अब्दुल मतीन समेत बसीरहाट क्षेत्र के तीन अन्य विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी बदल सकते हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी नेता ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है.

अगर यह राजनीतिक घटनाक्रम सच साबित होता है, तो आगामी चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भाजपा इसे राज्य में अपनी बढ़ती ताकत के रूप में पेश करेगी, जबकि टीएमसी के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा.

West Bengal Politics West Bengal MP kakoli Ghosh Mamata Banerjee

Description of the author

Recent News