पापी है अभिषेक बनर्जी, 2021 में तोड़ा था बीजेपी के कार्यकर्ताओं का घर, नर्क में जाएंगे, बीजेपी सांसद सौमित्र खान के बयान के बाद उबाल

Global Bharat 27 May 2026 02:01: AM 1 Mins
पापी है अभिषेक बनर्जी, 2021 में तोड़ा था बीजेपी के कार्यकर्ताओं का घर, नर्क में जाएंगे, बीजेपी सांसद सौमित्र खान के बयान के बाद उबाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बांकुड़ा में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी पापी हैं और उन्हें अपने कर्मों का फल मिल रहा है. सौमित्र खान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाया गया था. उन्होंने दावा किया कि उस समय भाजपा समर्थकों के साथ अन्याय हुआ और अब परिस्थितियां बदल रही हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि आज उनके घर के आगे बुलडोजर खड़ा है. जिन्होंने दूसरों के घर तोड़े, उन्हें भी जवाब मिल रहा है. 

अपने बयान में सौमित्र खान ने टीएमसी के अंदर असंतोष होने का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व संकेत दे दे, तो तृणमूल कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. खान के मुताबिक, टीएमसी के कई नेता और सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं. उन्होंने दावा किया कि करीब 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है. हालांकि, भाजपा सांसद के इस बयान पर अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन उनके बयान के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

Soumitra Khan Abhishek Banerjee West Bengal Politics BJP vs TMC Bankura News

Description of the author

Recent News