IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले जानें, कौन था हर साल का सबसे महंगा खिलाड़ी

Ajay Thakur 20 Nov 2024 12:14: PM 1 Mins
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले जानें, कौन था हर साल का सबसे महंगा खिलाड़ी

आईपीएल 2025 की बड़ी नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने जा रही है, जिसे क्रिकेट के सभी प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार, आईपीएल सुपर नीलामी के लिए 1574 क्रिकेट खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 574 खिलाड़ियों को चुना गया है. इनमें से केवल 204 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा. आईपीएल 2025 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन होगा, इस सवाल का जवाब अभी भी साफ नहीं है. लेकिन इससे पहले, यह जानना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2008 से 2024 तक किस खिलाड़ी को हर साल सबसे अधिक कीमत पर खरीदा गया.

आईपीएल में हर साल सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?

  1. आईपीएल 2008: 9.5 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को खरीदा.
  2. आईपीएल 2009: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केविन पीटर्सन को खरीदा, और चेन्नई सुपर किंग्स ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 9.8 करोड़ रुपये में खरीदा.
  3. आईपीएल 2010: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा, और कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बॉन्ड को भी खरीदा.
  4. आईपीएल 2011: गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा.
  5. आईपीएल 2012: रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड़ रुपये में खरीदा.
  6. आईपीएल 2013: मुंबई इंडियंस ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ रुपये में खरीदा.
  7. आईपीएल 2014: युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा.
  8. आईपीएल 2015: युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा.
  9. आईपीएल 2016: शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
  10. आईपीएल 2017: बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
  11. आईपीएल 2018: बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
  12. आईपीएल 2019: किंग्स XI पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट को खरीदा.
  13. आईपीएल 2020: पैट कुमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
  14. आईपीएल 2021: क्रिस मोरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा.
  15. आईपीएल 2022: ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा.
  16. आईपीएल 2023: सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
  17. आईपीएल 2024: मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2025 IndianPremierLeague Most Expensive Player in IPL Auction from 2008 to 2024 Expensive Player of all 17 ipl season

Recent News