प्रकाश राज पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Amanat Ansari 23 Jun 2026 08:57: PM 1 Mins
प्रकाश राज पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

बेंगलुरु: जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं. बेंगलुरु की 48वीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. वारंट इसलिए जारी किया गया क्योंकि प्रकाश राज को मामले में कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए.

अदालत ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया. यह पूरा विवाद 2019 का है. अधिवक्ता दिलीप कुमार ने बेंगलुरु के हलसूर गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि प्रकाश राज का नाम कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना चार अलग-अलग राज्यों की मतदाता सूचियों में दर्ज था.

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति केवल एक ही जगह पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकता है. इसी उल्लंघन के आरोप में केस चल रहा है. प्रकाश राज ने इन आरोपों को पहले भी खारिज किया है. उनका कहना है कि वे केवल तमिलनाडु में मतदान करते हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं.

अब उनके वकील कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं. उम्मीद है कि वे वारंट पर रोक लगाने या जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे. यह मामला प्रकाश राज को एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है. अभिनेता हाल ही में दूसरे विवादों (धर्मस्थल मामले) में भी चर्चा में रहे थे.

Prakash Raj Arrest Bengaluru court Non-bailable warrant

Recent News