हिन्दू लड़की के साथ होटल में मिला मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों का हंगामा, विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों मुस्लिम, 100 पर एफआईआर, 11 गिरफ्तार

Global Bharat 15 May 2026 12:10: PM 1 Mins
हिन्दू लड़की के साथ होटल में मिला मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों का हंगामा, विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों मुस्लिम, 100 पर एफआईआर, 11 गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश के में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप को लेकर होटल में युवक की पिटाई और उसके बाद हुए हंगामे के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है. यह मामला टीटी नगर थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस का आरोप है कि तिवारी ने ऐसा उन्मादी भाषण दिया, जिससे शहर का माहौल बिगड़ सकता था और सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका थी.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भोपाल में फिलहाल धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसके बावजूद भीड़ इकट्ठा करना, नारेबाजी करना, प्रदर्शन करना और भड़काऊ बयान देना कानून का उल्लंघन माना जाएगा. पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद भी चंद्रशेखर तिवारी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है.

पूरा मामला 10 मई की रात का है, जब गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित एक होटल में ठहरे 27 वर्षीय मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था. युवक पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. आरोप है कि उसके कपड़े आंशिक रूप से उतरवाकर उसे घुमाया गया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.

इस मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. घटना के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच तीखी बहस भी हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Bhopal Love Jihad Case Muslim Protest Bhopal Chandrashekhar Tiwari FIR Gautam Nagar Hotel Controversy Bhopal Viral Video Case

Description of the author

Recent News