Bhuvan Bam: यूट्यूबर भुवन बाम एक बार फिर से चर्चाओं में हैं, ये चर्चाएं किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से नहीं हैं, बल्कि एक नेक काम की वजह से हो रही हैं, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस यूट्यूबर एक्टर की जम कर सराहना भी कर रहे हैं. दरअसल भुवन ने ऐलान किया है कि उन्हें अपनी अगली ब्रांड डील से जो भी पैसा मिलेगा वो पूरा पैसा National Defense Front (NDF) को डोनेट करेंगे. भुवन ने ये फैसला भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के लिए किया है. इससे पहले कोविड के समय भी भुवन बाम ने 2020 में कोविड पीड़ितों के लिए अपने यूट्यूब चैनल का एक महीने का रेवेन्यू डोनेट किया था.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को सुनाई थी खरी-खरी
इससे पहले भी भुवन बाम भारतीय सेना का समर्थन करके पाकिस्तान को खरी-खोटी सुना चुके हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भुवन ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने देश के लोगों से सेना का सम्मान और समर्थन करने की अपील की थी, साथ ही फेक न्यूज से दूर रहने की अपील भी की थी. जिसके बाद अब उन्होंने सेना को अपनी डील का पूरा पैसा डोनेट करने का फैसला किया है जिसकी चौतरफा तारीफ हो रही है, लोग उन्हें सच्चा देशभक्त बता रहे हैं.