महंत गौरव शर्मा का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, BJP ने बताया भूल-भुलैया फिल्म का छोटा पंडित

Global Bharat 01 Jan 2025 02:51: PM 2 Mins
महंत गौरव शर्मा का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, BJP ने बताया भूल-भुलैया फिल्म का छोटा पंडित

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ मंगलवार से शुरू कर दिया है. दूसरी और इस योजना को लेकर विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि आम आदमी पार्टी (APP) विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी करती है तो दिल्ली के मंदिरों में पूजा करने वाले पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए की मासिक सम्मान राशि दी जाएगी.

नृसिंह मंदिर के मुख्य पुजारी ने किया कटाक्ष

इसी बीच दिल्ली के चांदनी चौक स्थित नृसिंह मंदिर के मुख्य पुजारी महंत गौरव शर्मा ने केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी घोषणाएं हैं और कुछ नहीं. यह सिर्फ लोगों को पागल बनाने के लिए है क्योंकि वह देख रहे हैं कि हिंदू अब जाग चुका है. इनकी बातों में अब कोई नहीं आने वाला है. वह नई-नई स्कीम लेकर हिंदुओं को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सबको मालूम है कि ऐसा कुछ होने वाला नहीं है.

तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा बताया

महंत गौरव ने आगे कहा कि सभी पुजारी और महंत पहले से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं और यह योजना चुनावी तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है. केजरीवाल ने हमेशा मुस्लिम समुदाय के मौलवियों को लाभ दिया है, लेकिन कभी पुजारियों की ओर उनका ध्यान नहीं गया. अगर कभी कोई मंदिर में गए भी तो चुनावी राजनीति के तहत, जैसे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में गए थे. हनुमान जी को भी यह मालूम है कि उनका काम पड़ने पर ही यहां आते हैं, वरना पूजा में उनका ध्यान नहीं रहता. यह सब तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है.

कालकाजी मंदिर के पुरोहित ने की तारीफ

कालकाजी मंदिर के पुरोहित सुनील सन्नी ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह योजना पुजारियों और ग्रंथियों के लिए एक अच्छी घोषणा है. अगर सरकार इस योजना को पूरी तरह से लागू करने में सफल होती है तो यह एक अच्छा कदम होगा. कालका माता सबकी मनोकामना पूरी करती है, अब देखते हैं अरविंद केजरीवाल इस योजना को कैसे लागू करते हैं. कालकाजी मंदिर के एक अन्य पुरोहित पवन भारद्वाज ने कहा कि घोषणा तो अच्छी है, लेकिन सवाल यह है कि यह पैसा मिलेगा या नहीं. जब तक केजरीवाल पैसे देना शुरू नहीं करेंगे, तब तक इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता.

 भाजपा ने बताया ''भूल-भुलैया'' का छोटा पंडित

साथ बीजेपी भी लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है. इसे लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्टर जारी कर अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म का छोटा पंड़ित यानि राजपाल यादव बता दिया है. साथ ही केजरीवाल को चुनावी हिंदू भी बताया है. बीजेपी की तरफ से आगे लिखा गया है कि केजरीवल ने पिछले 10 वर्षों में सिर्फ इमामों को सैलरी बांटता रहा है. मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर ठेके खोले और चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आ रही है? यह सिर्फ छलावा है.

arvind kejriwal arvind kejriwal latest news arvind kejriwal news arvind kejriwal attacks bjp

Description of the author

Recent News