एकतरफा प्यार में अंधा हुआ बीजेपी नेता, महिला का रास्ता रोककर कर दी छेड़छाड़, योगी की पुलिस ने भेजा जेल

Global Bharat 06 May 2026 04:55: PM 1 Mins
एकतरफा प्यार में अंधा हुआ बीजेपी नेता, महिला का रास्ता रोककर कर दी छेड़छाड़, योगी की पुलिस ने भेजा जेल

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एक महिला के साथ जबरन अभद्रता और रास्ता रोककर परेशान करने का आरोप लगा है. घटना सामने आने के बाद इलाके में काफी चर्चा है और पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, ईशान सक्सेना पेशे से दवा सप्लायर है. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसने महिला के बेटे को इंसुलिन दवा उपलब्ध कराई थी. इसी दौरान उसकी महिला से जान-पहचान हुई.

आरोप है कि इसके बाद ईशान महिला को एकतरफा पसंद करने लगा और लगातार उससे संपर्क बनाने की कोशिश करता रहा. महिला का आरोप है कि उसने आरोपी के व्यवहार को नजरअंदाज किया और किसी तरह की रुचि नहीं दिखाई, इसके बावजूद आरोपी लगातार उसका पीछा करता रहा. घटना वाले दिन महिला अपने बेटे को छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी आरोपी ने अपनी कार महिला के सामने लगाकर उसका रास्ता रोक लिया.

आरोप है कि ईशान सक्सेना ने महिला से जबरन बात करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Ishan Saxena Bareilly Molestation Case BJP Leader Arrested One-Sided Love Case Uttar Pradesh Crime News

Description of the author

Recent News