भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितेश राणे ने बुधवार को कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को आदतन अपराधी कहा, क्योंकि फारुकी ने कोंकणी लोगों के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफ़ी मांगी थी. नितेश राणे ने कहा कि वह आदतन अपराधी है, एक बार उसने हिंदू समुदाय के लोगों के बारे में और फिर भगवान राम के बारे में कुछ गलत कहा और बाद में उसने इसके लिए माफ़ी मांगी.
बताते चलें कि मौनव्वर फारुकी ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कोंकणी लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद माफ़ी मांगी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ़ काफ़ी हंगामा हुआ. फारुकी की माफ़ी स्वीकार करने से इनकार करते हुए राणे ने कहा कि उन्होंने कोंकण के लोगों के बारे में बात की और माफ़ी मांगी. फिर हम भी उन्हें थप्पड़ मार सकते हैं और इसके लिए माफ़ी मांग सकते हैं. कोंकणी लोग, हमारा धर्म कोई मज़ाक नहीं है. उन्हें यह सब बंद कर देना चाहिए.
मुनव्वर फारुकी ने इंस्टाग्राम पर माफ़ी मांगते हुए वीडियो पोस्ट किया और कहा कि मैंने देखा कि लोग मेरे वीडियो से आहत हो रहे हैं और एक कॉमेडियन के तौर पर मैं किसी को आहत नहीं करना चाहता. जिन लोगों का मैंने मज़ाक उड़ाया, उन्होंने शो का खूब लुत्फ़ उठाया. शो में सभी पृष्ठभूमि के लोग थे- मराठी, मुस्लिम और हिंदू. उन्होंने आगे कहा कि जब हम इंटरनेट पर ऐसी चीज़ें देखते हैं, तो हम इस पर ध्यान देते हैं. हम इस मुद्दे को समझते हैं. मैं माफ़ी मांगना चाहता हूं और सभी से माफ़ी मांगना चाहता हूं. जय हिंद, जय महाराष्ट्र.
इससे पहले, नितीश राणे ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कोंकणी लोगों के बारे में ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए फारुकी की आलोचना की थी. बता दें कि मुनव्वर फारुकी काफ़ी विवादों में रहे हैं. 2021 में उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने इंदौर में गिरफ्तार किया था क्योंकि भाजपा के कुछ सदस्यों ने उन पर भगवान राम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था.