लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है. सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया गया है. पार्टी ने 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्रियों और 19 प्रदेश मंत्रियों की सूची जारी की है. इस बदलाव को आगामी चुनावों के लिए 'मिशन मोड' की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.
नई टीम के प्रमुख चेहरे
प्रदेश उपाध्यक्ष (19): सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता.
प्रदेश महामंत्री (8): रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी.
प्रदेश मंत्री (19): विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर.
नए क्षेत्रीय अध्यक्ष
पार्टी ने इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा है. साथ ही कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. युवा चेहरों को भी भरपूर जगह दी गई है.
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
कार्यालय मंत्री: भारत दीक्षित (सह-मंत्री अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह)
मुख्य प्रवक्ता: दिनेश प्रताप सिंह
प्रदेश मीडिया संयोजक: मनीष दीक्षित
प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक: हिमांशु राज पंडित
मोर्चा अध्यक्षों में रोहित मिश्रा (युवा मोर्चा), प्रकाश पाल (पिछड़ा मोर्चा), देवेंद्र सिंह (किसान मोर्चा), अशोक रावत (अनुसूचित मोर्चा), सरोज कुशवाह (महिला मोर्चा) और विद्याभूषण गोंड (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) शामिल हैं. यह बदलाव यूपी भाजपा को नया जोश और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.