2027 से पहले यूपी दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, PDA की काट के लिए प्लान शुरू

Amanat Ansari 07 Jun 2026 07:15: PM 1 Mins
2027 से पहले यूपी दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, PDA की काट के लिए प्लान शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार से यूपी के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू कर रहे हैं. इस दौरे के जरिए पार्टी संगठन की नब्ज टटोलने के साथ ही सपा के PDA फॉर्मूले की काट के लिए माइक्रो प्लान पर काम कर रही है.

पंकज चौधरी 7 से 9 जून तक कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर और औरैया जिलों में संगठनात्मक बैठकें करेंगे. वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे, प्रस्तावित कमेटियों के नामों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.

BJP की रणनीति

समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के सहारे अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है. ऐसे में भाजपा अब गैर-यादव OBC, गैर-जाटव दलितों और हिंदू वोटरों को एकजुट करने पर जोर दे रही है. हाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को भी इसी समीकरण को मजबूत करने का हिस्सा माना जा रहा है.

पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और 2027 के मिशन में हर स्तर पर तैयार रहने का है. पंकज चौधरी के इस दौरे को 2027 की जंग के लिए भाजपा की बड़ी रणनीतिक शुरुआत माना जा रहा है.

UP Assembly Elections Pankaj Chaudhary UP BJP CM Yogi Adityanath

Recent News