आमिर की तीनों बीवियां हिन्दू, मुस्लिम से क्यों नहीं होता प्यार? क्या बॉलिवुड में चल रहा लव जिहाद गैंग?

Rahul Jadaun 05 Jul 2026 08:16: PM 3 Mins
आमिर की तीनों बीवियां हिन्दू, मुस्लिम से क्यों नहीं होता प्यार? क्या बॉलिवुड में चल रहा लव जिहाद गैंग?

मनोरंजन डेस्क: सुपरस्टार आमिर खान द्वारा गौरी स्प्रैट के साथ हाल ही में की गई शादी के बाद सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक नई बहस छिड़ गई है। इंटरनेट पर कई यूज़र्स आमिर खान की तीनों शादियों (रीना दत्ता, किरण राव और अब गौरी स्प्रैट) के अंतर्धार्मिक होने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि क्या आमिर खान को मुस्लिम लड़कियों से प्यार नहीं होता? क्या उन्हें मुस्लिम पसंद नहीं हैं? अगर ऐसा है तो फिर सभी बच्चों के नाम मुस्लिम क्यों हैं? इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लव जिहाद की संज्ञा दिया जाना भी शुरू हो चुका है। ट्रोलर्स आमिर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ आमिर खान ही नहीं बॉलिवुड में और भी कई ऐसे बड़े स्टार हैं जिन्होंने खुद मुस्लिम होकर हिन्दू लड़कियों से शादी की है। इनमें से ज्यादातर लड़कियों ने शादी के बाद हिन्दू धर्म छोड़ इस्लाम भी अपनाया है। सबसे पहले शाहरुख खान का नाम आता है।

  1. शाहरुख खान और गौरी छिब्बर (खान)

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर कहानियों में से एक है। शाहरुख खान मुस्लिम हैं, जबकि गौरी एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों ने साल 1991 में शादी की थी और वे पिछले तीन दशकों से अधिक समय से एक साथ हैं।

  1. सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह फिर करीना कपूर

सैफ अली खान ने पहली शादी खुद से कई साल बड़ी अमृता सिंह के साथ की थी। उस समय अमृता अपने करियर के चरम पर थीं। सैफ अली खान बॉलिवुड में स्ट्रगल कर रहे थे। अपनी फिल्में चलाने के लिए उन्हें बड़े स्टार्स का साथ लेना पड़ता था। उस समय सैफ, अमृता से शादी करते हैं। दो बच्चे(सारा, इब्राहीम) पैदा होते हैं। दोनों का नाम मुस्लिम धर्म के अनुसार ही रखा जाता है। बाद में सैफ, अमृता से तलाक लेते हैं।  साल 2012 में मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की थी। करीना कपूर कपूर खानदान (हिंदू पृष्ठभूमि) से आती हैं। सैफ और करीना की शादी और उनके बच्चों के नामों को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ है।

  1. इरफान खान और सुतपा सिकदर

महान दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने अपनी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की सहपाठी सुतपा सिकदर से साल 1995 में शादी की थी। सुतपा एक हिंदू परिवार से आती हैं। दोनों ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष के दिनों से लेकर सफलता के शिखर तक एक-दूसरे का पूरा साथ निभाया।

  1. नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने प्रसिद्ध अभिनेत्री रत्ना पाठक से साल 1982 में विवाह किया था। रत्ना पाठक हिंदू पृष्ठभूमि से हैं। दोनों ने बिना किसी धार्मिक परिवर्तन के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी और वे आज भी इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित कपल्स में गिने जाते हैं।

  1. सलमान खान के पिता: सलीम खान और सुशीला चरक (सलमा खान)

यह सिलसिला केवल आज की पीढ़ी तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान (सलमान खान के पिता) ने साल 1964 में सुशीला चरक (शादी के बाद सलमा खान) से विवाह किया था, जो एक हिंदू परिवार से थीं। बाद में सलीम खान ने मशहूर डांसर और अभिनेत्री हेलेन (क्रिश्चियन पृष्ठभूमि) से भी शादी की।

  1. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा / शूरा खान

सलीम खान के बड़े बेटे अरबाज खान ने साल 1998 में मशहूर मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (हिंदू-क्रिश्चियन पृष्ठभूमि) से शादी की थी। हालांकि, 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद दिसंबर 2023 में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया, जो खुद भी हिंदू (पंजाबी) परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

  1. सोहेल खान और सीमा सजदेह

सलीम खान के छोटे बेटे और अभिनेता-निर्माता सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सजदेह से शादी की थी। सीमा एक हिंदू पंजाबी परिवार से आती हैं। दोनों का यह प्रेम विवाह था, जिसके लिए उन्होंने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए थे और बाद में निकाह किया था। हालांकि, 24 साल साथ रहने के बाद साल 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

ये सिर्फ चंद नाम हैं जिन्होंने हिन्दू लड़कियों से शादी की है, अगर पूरे बॉलिवुड को खंगाला जाए तो ये लिस्ट काफी लंबी निकलेगी।

#BollywoodNews #InterfaithMarriage #CelebrityLifestyle #ShahRukhKhan #SaifAli Khan #AamirKhan #TrendingTopics

Recent News