Mumbai Crime News: मुंबई के नालासोपारा में 28 मई को एक अज्ञात महिला का शव मिलता है, महिला ने बुर्का पहना हुआ था, जिससे इस बात का अंदाजा तो लग जाता है कि शायद ये मुस्लिम महिला है, लेकिन ये महिला है कौन इस बारे में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला था. लेकिन हत्यारा वहां पुलिस के लिए अनजाने में सबूत छोड़ गया था. दरअसल शव के पास खून से सना हुआ चाकू, एक डिले स्प्रे (सेक्स पॉवर बढ़ाने का स्प्रे) और तीन यूज किये हुए कॉन्डम मिलते हैं. अब पुलिस के पास यही सामान था हत्यारे को पकड़ने के लिए और महिला की पहचान जानने के लिए.
डिले स्प्रे से पता चला हत्यारे का नाम
इस महिला की हत्या बड़ी ही बेदर्दी के साथ की गई थी, पहले उसके गला रेता गया था, उसके बाद छाती और पेट पर भी चाकू से वार किया गया था, शरीर फूला हुआ था जिससे पता चल रहा था कि ये हत्याकांड करीब 8 से 10 घंटे पहले हुआ है. इसके अलावा महिला ने हत्या से पहले शारीरिक संबंध भी बनाए थे. महिला की तलाश में जुटी पुलिस इस डिले स्प्रे को लेकर मेडिकल स्टोर्स पर घूमती है, काफी मशक्कत करने के बाद एक मेडिकल स्टोर पर पता चलता है कि कोई शख्स आया था जिसने ये सारा सामान खरीदा था. सीसीटीवी फुटेज में इस इंसान का चेहरा कैप्चर हो चुका था. इसी बीच पुलिस आसपास के थाने में महिला की फोटो भी भिजवा चुकी थी लेकिन वहां इसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी. इधर पुलिस मुस्लिम घरों में पूछताछ भी कर रही थी. जहां एक घर में दो बच्चे रोते हुए पुलिस को मिलते हैं. तब पड़ौसी बताते हैं कि पिछले तीन दिन से इन बच्चों की मां लापता है, उनका पिता रिपोर्ट दर्ज कराने गया हुआ है.
पति का भतीजा था हत्यारा
जब पुलिस टीम थाने पहुंचती है तो वहां उनकी मुलाकात जियाउल शाह से होती है, जब जियाउल को महिला का फोटो दिखाया जाता है तो वो बताता है कि ये उसकी पत्नी है. इसका नाम सायरा बानो है उम्र 44 साल है. बाकी जब उसे मुर्दाघर लेकर जाते हैं तो वहां चूड़ियां और कपड़ों सो उसे वो पहचान लेता है, कि यही उसकी पत्नी सायरा बानो है. महिला की पहचान होने के बाद पुलिस मेडिकल स्टोर से लिए गए फोटो को जियाउल शाह को दिखाती है. तो वो बताता है कि ये उसका भतीजा नजाबुद्दीन मोहम्मद सामी है. सामी की उम्र 21 साल है, वो फिलहाल दिल्ली में रहता है, पहले वो जियाउल के मोहल्ले में ही रहता था, लेकिन जब उसकी शादी हुई तो वो दिल्ली शिफ्ट हो गया. जियाउल का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने सामी को अपने मोहल्ले में देखा था
सामी का दो साल से था चाची संग अफेयर
ये जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है, लेकिन सामी का जो नंबर जिलाउल ने पुलिस को दिया था वो स्विच ऑफ था, इसके बावजूद पुलिस की टीम उस इलाके में पहुंचती है जहां वो बेकरी पर नौकरी करता था. पुलिस टीम करीब 100 बेकरियों पर छानबीन करती है. इसके बाद सामी पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है. जब उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाती है तो वो चौंकाने वाले खुलासे करता है, सामी ने बताया कि उसका 2 साल से अपनी चाची सायरा बानो के साथ अफेयर था. जब शादी के बाद वो दिल्ली चला गया तब भी सायरा उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी.
प्लानिंग करके की हत्या
जब चाची ने सामी का पीछा नहीं छोड़ा तो उसने छा छुड़ाने का प्लान बनाया, क्योंकि जब सायरा का फोन जाता था तो सामी की पत्नी भी उसके ऊपर शक करती थी. इसीलिए उसने सायरा को बताया कि वो मुंबई आ रहा है. सामी ने सायरा को अकेले सुनसान इलाके में मिलने के लिए बुलाया. और मेडिकल की दुकान से वो सारा सामान खरीदा. उसके बाद पहले चाची सायरा के साथ सामी ने संबंध बनाए फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी. इस दौरान उसने सारा सामान वहीं छोड़ दिया. जिसकी वजह से सामी पकड़ा गया.