तीसरे विश्व युद्ध की आशंका? अमेरिका, जापान और ब्रिटेन में घरों में आपातकालीन राशन स्टॉक करने की अपील, 1000 दिन का काउंटडाउन

Amanat Ansari 30 Oct 2026 09:56 PM 1 Mins
तीसरे विश्व युद्ध की आशंका? अमेरिका, जापान और ब्रिटेन में घरों में आपातकालीन राशन स्टॉक करने की अपील, 1000 दिन का काउंटडाउन

नई दिल्ली/लंदन/टोक्यो: रूस-नाटो तनाव और चीन-ताइवान विवाद के बीच अमेरिका, जापान और ब्रिटेन सहित कई देशों ने नागरिकों से घरों में आपातकालीन राशन, पानी, दवाइयां और जरूरी सामान स्टॉक करने की अपील की है. ब्रिटेन में “Be Ready” अभियान चलाया गया है, जिसमें कम से कम 72 घंटे (तीन दिन) तक बिजली, पानी और अन्य सेवाएं बंद होने की स्थिति में आत्मनिर्भर रहने की सलाह दी गई है.

जापान भी 2 नवंबर को सभी घरों को कम से कम तीन दिन और संभव हो तो एक सप्ताह का भोजन-पानी स्टॉक करने का आधिकारिक निर्देश देने वाला है. ब्रिटेन के रक्षा सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने चेतावनी दी कि 2030 तक प्रतिद्वंद्वी देशों के पास हमला करने की ताकत हो सकती है और उनके पास लगभग 1000 दिन का समय है तैयारी करने का.

उन्होंने कहा कि रूस NATO के खिलाफ हाइब्रिड वारफेयर तेज कर रहा है. अमेरिका में पेंटागन ने “Fortress” नामक योजना के तहत प्रमुख सैन्य ठिकानों को 90 दिनों तक बाहरी मदद के बिना चलाने की तैयारी शुरू की है. इसमें स्वतंत्र बिजली, हथियार, ईंधन, दवाएं और महत्वपूर्ण सामान के भंडार शामिल हैं.

विशेषज्ञों और सरकारों के अनुसार, ये तैयारियां सिर्फ पारंपरिक युद्ध के लिए नहीं हैं. बड़े साइबर हमले, प्राकृतिक आपदाएं, पावर ग्रिड फेल होना, सप्लाई चेन बाधित होना और हाइब्रिड खतरे भी मुख्य कारण बताए गए हैं. अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी और यूरोपीय देशों ने भी साइबर और हाइब्रिड खतरों पर चिंता जताई है. कई यूरोपीय देशों (जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन आदि) ने भी 72 घंटे से लेकर एक-दो सप्ताह तक का स्टॉक रखने की सलाह दी है.

हालांकि सरकारों ने साफ कहा है कि ये निर्देश किसी आसन्न तीसरे विश्व युद्ध की पुष्टि नहीं करते, बल्कि आधुनिक जीवन में बिजली, इंटरनेट, पानी और आपूर्ति व्यवस्था के अचानक बाधित होने की संभावना के लिए तैयारी हैं. फिर भी रूस-नाटो तनाव और चीन-ताइवान मुद्दे के बीच ये कदम वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

Recent News