PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा पर केस!

Amanat Ansari 27 Jul 2026 05:08: PM 1 Mins
PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा पर केस!

कोलकाता: NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चले CJP आंदोलन की गूंज अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है. मशहूर बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित आपत्तिजनक और अश्लील पोस्टर को लेकर विवादों में घिर गई हैं.

24 जुलाई को कोलकाता में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान श्रीलेखा ने हाथ में एक पोस्टर थामा हुआ था, जिस पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद भाजपा नेता केया घोष ने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाना), 353 (सार्वजनिक रूप से भड़काऊ आचरण) और 356 (मानहानि) के तहत प्रारंभिक शिकायत दर्ज की गई है. अभी FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच चल रही है.

श्रीलेखा का बचाव

अभिनेत्री ने मामले पर सफाई देते हुए कहा, "मैं भाजपा विरोधी हो सकती हूं, लेकिन गद्दार नहीं. मैं चश्मा भूल गई थी, इसलिए पोस्टर ठीक से नहीं देख पाई. भीड़ और लाठीचार्ज के बीच मैंने उसे पलटकर भी नहीं देखा." भाजपा नेता केया घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री की ऐसी भद्दी तस्वीर देखकर गुस्सा आया. उन्होंने श्रीलेखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की. सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

CJP protest Bengali actress post Sreelekha Mitra PM Modi

Recent News