आंध्र प्रदेश में साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल, आंध्र प्रदेश के नांद्याल में बीते शनिवार को एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने राजनीतिक दोस्त के पक्ष में रैली की थी. इस दौरान काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली थी.

बता दें कि विधायक शिल्पा रवि नांद्याल सीट से दोबारा जीत की उम्मीद कर रहे हैं. बताते चलें कि 'पुष्पा' फिल्म के एक्टर ने उनके घर जाने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को सूचित नहीं किया था. इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
अल्लू अर्जुन उनके प्रति समर्थन दिखाने के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विधायक के घर गये थे. उनकी एक झलक पाने से लिए सड़क पर फैंस की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी, जो 'पुष्पा, पुष्पा' के नारे लगा रही थी.
अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ बालकनी से लोगों का अभिवादन किया. इस मौके पर शिल्पा रवि और उनका परिवार भी एक्टर के साथ था. अल्लू अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.