मोदी सरकार की इस योजना के तहत बिना गारंटी मिल रहा 3 लाख का लोन, ब्याज इतना कम कि...

Amanat Ansari 02 Nov 2024 05:05: PM 3 Mins
मोदी सरकार की इस योजना के तहत बिना गारंटी मिल रहा 3 लाख का लोन, ब्याज इतना कम कि...

देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र सरकार एक से बढ़कर एक योजनाएं लेकर आई रही है, ताकि सभी की अर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके. वैसे पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार इस समय कई योजनाएं चला रही है, लेकिन उनमें से एक योजना ऐसी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है और वह योजना है... पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana). इस स्कीम के तहत बिना गारंटी केंद्र सरकार बेरोजगार लोगों को 3 लाख रुपए तक लोन देती है.

PM Vishwakarma Yojana के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों में काम करने वाले लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है. इस योजना की खासियत यह है कि केंद्र सरकार लॉन के साथ-साथ सब्सिडी भी उपलब्ध कराती है. इस रिपोर्ट के माध्यम से हम बात करने वाले हैं कि अगर आप बेरोजगार हैं और अपना स्टार्टप शुरू करना चाहते हैं, तो पीएम मोदी की इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?

इन व्यवसायों से जुड़े लोग कर सकते हैं अप्लाई

हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो लोग नाव निर्माता हैं, पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता, जो लोग धोबी हैं, जो लोग नाई हैं, लोहार, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार, अगर आप दर्जी, ताला बनाने वाले, जो लोग मालाकार हैं गुड़िया और खिलौना निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले.

स्कीम के लाभार्थियों को मिलता है ये लाभ...

बताते चलें कि योजना से जुड़े लाभार्थियों को उसके व्यवसाय से जुड़े विभागों में कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है, इसके लिए लाभार्थियों को रोजना 500 स्टाइपैंड के रूप में दिया जाता है. लाभार्थियों को 15 हजार रुपए टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं. इस योजना के तहत बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले 1 लाख रुपए और फिर 2 लाख रुपये दिए जाते हैं.

जानें कैसे करें अप्लाई...

इस योजना (PM Vishwakarma Yojana) के तहत कोई भी व्यक्ति अप्लाई नहीं कर सकता है, केवल उपर लिखे गए 18 व्यवसायों से जुड़े व्यक्ति ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले सीएससी सेंटर पर जाकर अप्लाई करना होगा. लाभार्थी इस लिंक (https://pmvishwakarma.gov.in/) को खोलकर अप्लाई कर सकते हैं. इस दौरान लाभुकों को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करने होंगे और योजना के आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करने होंगे.

कौन से डोक्यूमेंट हैं जरूरी...

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अवेदन करने के लिए जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मजदूर कार्ड, श्रम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं. इन तमाम कागजातों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के बाद ही आप सफलता पूर्वक योजना का लाभ उठाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फिर ट्रेनिंग के बाद पहले 1 लाख रुपए उसके बाद 3 लाख रुपए आपकों मिलेंगे.

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • लक्ष्य समूह: यह योजना विशेष रूप से बढ़ई, लोहार, सुनार, दर्जी, मोची, माला बनाने वाले, धोबी, और मछुआरे जैसे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए है.
  • वित्तीय सहायता: इसमें पात्र लाभार्थियों को दो चरणों में आसान ऋण दिया जाएगा:
  • कौशल विकास: लाभार्थियों को उनकी कुशलताओं में उन्नति के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे उनकी उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार हो सके.
  • उपकरण और तकनीकी सहायता: शिल्पकारों को उन्नत उपकरणों और तकनीकों का प्रशिक्षण एवं समर्थन दिया जाएगा. इसके लिए उन्हें एक विशेष ₹15,000 का टूलकिट भी प्रदान किया जाएगा.
  • ब्रांडिंग और मार्केटिंग: इस योजना के तहत कारीगरों के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में सहायता दी जाएगी ताकि वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेहतर मूल्य पर बेच सकें.
  • डिजिटल साक्षरता: लाभार्थियों को डिजिटल तकनीक के उपयोग की जानकारी देने के लिए डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इससे वे अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेच सकेंगे और अपने ग्राहकों से सीधा संपर्क स्थापित कर सकेंगे.
  • सर्टिफिकेशन और मान्यता: इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी कारीगरी को मान्यता मिल सके और वे एक प्रमाणित शिल्पकार के रूप में अपने कार्य को आगे बढ़ा सकें.

योजना के ये हैं लाभ

  • आर्थिक सशक्तिकरण: कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना.
  • स्वरोजगार के अवसर: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसरों का सृजन.
  • परंपरागत कारीगरी का संरक्षण: भारतीय परंपरागत शिल्प कौशल को पुनर्जीवित और संरक्षित करना.
  • आधुनिकरण और डिजिटलीकरण: शिल्पकारों को आधुनिक तकनीकों और डिजिटल बाजार से जोड़ना, जिससे वे समय की मांग के अनुसार अपने व्यवसाय को विकसित कर सकें.

पात्रता के लिए ये हैं जरूरी

  • 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक.
  • संबंधित शिल्प कार्य में पहले से ही संलग्न होना आवश्यक है.
  • संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है.

बता दें कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक रूप से कमजोर कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि भारतीय हस्तशिल्प उद्योग को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाना भी है. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा इसे काफी बढ़ावा दिया गया है, ताकि देश के हर बेरोजगारों को रोजगार मिल सके.

Government Yojana PM Vishwakarma Yojana Sarkari Yojana Modi Govt Scheme

Recent News