लाइव शो में भारी बवाल,  एंकर ने 'रेट' पूछा, भोजपुरी गायिका ने स्टेज पर ही थप्पड़-चप्पल बरसाया!

Amanat Ansari 24 Feb 2026 03:06: AM 1 Mins
लाइव शो में भारी बवाल,  एंकर ने 'रेट' पूछा, भोजपुरी गायिका ने स्टेज पर ही थप्पड़-चप्पल बरसाया!

Bhojpuri singer Nisha Upadhyay: भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय का एक लाइव स्टेज प्रोग्राम हाल ही में विवादों में घिर गया, जब मंच पर ही घटनाक्रम बिगड़ गया. बिहार के सारण जिले में हुए इस शो के दौरान एंकर ने उनकी परफॉर्मेंस फीस को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जो बेहद अपमानजनक लगा.

एंकर ने मजाक के लहजे में कुछ इस तरह कहा- "आज दीदी का रेट क्या है? एक गाना कितने का? या दो गानों का पैकेज?" यह सुनते ही निशा का गुस्सा फूट पड़ा. वे तुरंत भड़क गईं और हाथ में चप्पल (सैंडल) उठाकर एंकर की ओर बढ़ गईं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे चिल्ला रही हैं,  "ये मेरा रेट बताएगा? तू मेरा रेट बताएगा? यहीं मारूंगी, बहुत मारूंगी!"

मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों और कुछ दर्शकों ने बीच-बचाव किया, जिससे हालात और बिगड़ने से बच गए. पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से फैल रही है.

निशा उपाध्याय भोजपुरी लोक संगीत की लोकप्रिय आवाज हैं, जिनके कई गाने हिट हुए हैं और स्टेज शो में उनकी जबरदस्त भीड़ जुटती है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ऐसे लाइव प्रोग्रामों में कलाकारों, खासकर महिला कलाकारों  साथ होने वाली बदतमीजी और अश्लील कमेंट्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल आयोजकों या एंकर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह मामला भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टेज कल्चर में बढ़ती फूहड़ता और कलाकारों की गरिमा को लेकर नई बहस छेड़ रहा है.

Bhojpuri singer Nisha Upadhyay Bhojpuri live show Bhojpuri singer Nisha Upadhyay

Recent News