नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के एक कोच में सीआईएसएफ जवान पर चोरी-छिपे एक लड़की की तस्वीरें लेने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला तब सामने आया जब लड़की को जवान पर शक हुआ और उसने उसे अपना फोन दिखाने के लिए कहा. जब फोन की गैलरी खोली गई तो उसमें लड़की की तस्वीरें होने का आरोप है.
A woman accused a CISF personnel of secretly photographing her at a metro station. He denied it, but her photo was allegedly found in his gallery. https://t.co/VUclS8b1Kj
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 16, 2026
लड़की ने तस्वीरें डिलीट करने की मांग की. देखते ही देखते यात्रियों ने जवान को घेर लिया. एक यात्री ने उसका फोन भी छीन लिया. वीडियो में लड़की और कई यात्री जवान से बहस करते हुए दिख रहे हैं. “फोटो डिलीट कीजिए” के नारे सुने जा सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि बवाल बढ़ता देख जवान ने भागने की कोशिश भी की.
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर सीआईएसएफ जवान ने अपनी पिस्तौल निकालकर यात्रियों पर तान दी. इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर चला गया, लेकिन पिस्तौल नीचे नहीं की, जिससे यात्री घबरा गए. सीआईएसएफ सूत्रों के अनुसार, जवान को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.