एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर प्रपोज! रूसी जोड़े ने किया रोमांचक प्यार का इजहार, वीडियो वायरल

Amanat Ansari 02 Jul 2026 09:35: AM 1 Mins
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर प्रपोज! रूसी जोड़े ने किया रोमांचक प्यार का इजहार, वीडियो वायरल

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के Iconic एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की 1,454 फीट ऊंची ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर एक रूसी जोड़े ने दुनिया को हैरान कर दिया. चढ़ाई के दौरान उन्होंने शांति का संदेश देते हुए बैनर फहराया, और फिर नीचे उतरकर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया. मास्क और डार्क कपड़ों में दोनों ने बिल्डिंग की संकरी एंटीना पर चढ़ाई की.

वहां उन्होंने बड़ा बैनर खोला, जिस पर लिखा था, ''When the power of love beats the love of power, the world knows peace. लगभग 30 मिनट बाद दोनों एक निचले प्लेटफॉर्म पर उतरे. वहां युवक घुटनों पर बैठ गया और प्रपोज किया. लड़की ने हां कहते हुए उसे गले लगाया और किस किया.

कौन हैं ये जोड़ा?

यह जोड़ा एंजेला निकोलाउ और वान्या बीर्कस है, जो दुनिया की ऊंची इमारतों पर चढ़ाई के लिए मशहूर हैं. दोनों पहले भी सैन फ्रांसिस्को के बे ब्रिज और मलेशिया की मerdeka 118 जैसी इमारतों पर चढ़ चुके हैं. इनकी कहानी 2024 में Netflix डॉक्यूमेंट्री Skywalkers: A Love Story में भी दिखाई गई थी.

सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

NYPD ने तुरंत कार्रवाई की. ऑब्जर्वेशन डेक खाली कराया गया और आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं. पुलिस अब जांच कर रही है कि दोनों प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंचे. उन पर ट्रेसपासिंग और रेकलेस एंडेंजरमेंट के आरोप लग सकते हैं. यह घटना बुधवार दोपहर को घटी, जब सैकड़ों पर्यटक बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक पर थे.

Empire State Building New York City NYC building

Recent News