केतन अग्रवाल मर्डर का मजाक उड़ाने पर सस्पेंड हुई डेंटिस्ट! डॉ. मुस्कान सोनी बोलीं- 'मुझे प्रॉस्टिट्यूट बोल रहे हैं लोग'

Amanat Ansari 02 Jul 2026 10:03: AM 1 Mins
केतन अग्रवाल मर्डर का मजाक उड़ाने पर सस्पेंड हुई डेंटिस्ट! डॉ. मुस्कान सोनी बोलीं- 'मुझे प्रॉस्टिट्यूट बोल रहे हैं लोग'

सतना: पुणे के लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में विवादित बयान देने वाली डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी पर सख्त कार्रवाई हुई है. ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने उन्हें 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. डॉ. मुस्कान पर आरोप है कि उन्होंने केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाते हुए और #I Hate Men जैसे आपत्तिजनक कमेंट किए.

क्या कहा था डॉ. मुस्कान ने?

वायरल वीडियो में डॉ. मुस्कान कथित तौर पर कहती हैं, ''पुणे का जो लौंडा था, उसके बाल ही नहीं थे... ऐसे झूठ बोलोगे तो मरोगे ही ना... #IHateMen... दो आदमी क्या मर गए, मर्द समाज में डर फैला हुआ है.'' विवाद बढ़ने के बाद डॉ. मुस्कान ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें 'प्रॉस्टिट्यूट' कहकर ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए मर्दों के खिलाफ टिप्पणी की बात कही और सुधार का मौका मांगा.

AIDSA का बयान

AIDSA ने कहा कि डॉ. मुस्कान का बयान संगठन की आचार संहिता और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने उन्हें तत्काल प्रभाव से कोषाध्यक्ष पद से भी हटा दिया है. फरवरी 2026 में सगाई के बाद 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी पर हत्या का आरोप है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Lohgarh Fort Ketan Agarwal murder Siya Chetan Dentist Dr. Muskan Soni

Recent News