विकास दूबे के एनकाउंटर के ठीक बाद, जिस वक्त गुस्से से लाल थे योगी आदित्यनाथ, उसी वक्त वाराणसी के एक व्यापारी राकेश जैन ने योगी को फोन मिला दिया, और जो बातचीत हुई उसे सुनकर आप भी कहेंगे गुस्सैल योगी का ये अंदाज पहले कभी नहीं सुना. हालांकि ऑडियो वायरल करने वाले व्यापारी की बाद में मुश्किलें भी बढ़ गई. वाराणसी के डीएम ने राकेश जैन को नोटिस जारी कर पूछा, आपने बिना अनुमति सीएम योगी का फोन कैसे टेप कर लिया. और ये ऑडियो इतनी बार वायरल हो रहा है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जैसे-जैसे योगी की लोकप्रियता बढ़ रही है, विदेशों में भी ये ऑडियो सुना जा रहा है.