उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति लगाव और प्रेम से तो हर कोई वाकिफ है. बच्चों को देख सीएम योगी का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. एक तरफ अपराधियों के इरादों पर बुल्डोजर चलाने वाले सीएम योगी तो दूसरी तरफ बच्चों को देखकर कोमलता से पेश आने वाले सीएम योगी.
आज सीएम योगी जब गोरखनाथ मंदिर पहुंचे तो वहां पहले से लोग उनका इंतजार कर रहे थे. वहां सबसे पहले सीएम योगी एक बच्चे से मिलते हैं उसे अपने हाथ से चॉकलेट देते हैं.

ये नजारा देख वहां खड़े सभी लोग मुस्कुराने लगते हैं. फिर इसके बाद वहां तीन बच्चे आते हैं वो पहले सीएम योगी को प्रणाम करते हैं फिर इसके बाद शुरू होता है पूछताछ का सिलसिला.
सीएम योगी बच्चों से उनकी उम्र और उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछते हैं. बच्चे सीएम को अपना नाम भी बताते हैं. बच्चों को सीएम के सवालों का जवाब देते हुए देखा जाता है.
इस दौरान उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसके हाथ में एक दो-तीन साल की उम्र का बच्चा था. सीएम योगी ने उसे चॉकलेट देना चाहा, लेकिन वह लेने से इनकार कर देता है. बार-बार अपना मुंह मोड़ लेता है.
सीएम योगी अपने जेब से चॉकलेट निकालते हैं और उसे खिलाने की कोशिश करते हैं. मगर वह खाता नहीं है, अपने पिता के कहने पर भी वह चॉकलेट नहीं लेता है. आखिर में वह चॉकलेट को उसके पिता को थमा देते हैं और फिर मुस्कुरात हुए चले जाते हैं.