विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, सैम पित्रोदा का बयान बेहद निंदनीयः सीएम योगी

Global Bharat 09 May 2024 03:24: PM 1 Mins
विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, सैम पित्रोदा का बयान बेहद निंदनीयः सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के विभाजन के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया. साथ ही भारतीयों के बारे में सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणियों के जवाब में उन पर जाति, क्षेत्रीय और भाषाई आधार पर देश को लगातार विभाजित करने का आरोप लगाया है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस 1947 के विभाजन के लिए जिम्मेदार है, वह विभाजन की भयावहता के लिए भी जिम्मेदार है. सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद भी उसने देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है.

वहीं सैम पित्रोदा के बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैम पित्रोदा की टिप्पणी बेहद निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा से जो बातें कहलवा रही है उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए...यह कांग्रेस की खतरनाक मानसिकता को दर्शाता है और यह बेहद निंदनीय है. 

दरअसल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए बयान को लेकर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है, जिसके बाद योगी ने उनपर निशाना साधा है. 

सैम पित्रोदा ने कहा था कि उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी की तरह लगते हैं. 

Recent News