जिसने भाई की हत्या की, उसके आगे क्यों नतमस्तक हुए? अजय राय पर बरसे CM योगी

Global Bharat 24 Aug 2026 02:03 PM 1 Mins
जिसने भाई की हत्या की, उसके आगे क्यों नतमस्तक हुए? अजय राय पर बरसे CM योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला. मामला अयोध्या में अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुए कथित मछली भोज से जुड़ा है. 23 अगस्त को अयोध्या में हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद अजय राय के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मछली पकाए जाने का वीडियो सामने आया. आयोजन कांग्रेस में शामिल हुए राम निहाल निषाद की ओर से किया गया था.

इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस के नेता राम-राम करते हैं और बजरंग बली के सामने दंडवत होते हैं, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में मछली की दावत उड़ाते हैं. मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताते हुए सनातन विरासत के अपमान का आरोप लगाया.

योगी ने अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस माफिया ने उनके भाई की हत्या की, अजय राय उसी के सामने नतमस्तक हुए. योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और उसकी भूसी निकाल दी. हालांकि, मछली भोज को लेकर अजय राय ने मुख्यमंत्री के आरोप को चुनौती दी है.

 उन्होंने कहा कि यदि उनकी तस्वीर मछली खाते हुए दिखाई जाए तो वह इस्तीफा दे देंगे. कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया कि अजय राय शाकाहारी हैं और आयोजन उनके स्वागत में किया गया था, जिसे आयोजक ने व्यक्तिगत कार्यक्रम बताया.

Ajay Rai CM Yogi Adityanath Ayodhya Fish Feast Congress Uttar Pradesh Politics

Description of the author

Recent News