योगी की पाती: यूनेस्को में बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण पर CM योगी ने समरस समाज बनाने का लिया संकल्प

Amanat Ansari 01 Dec 2025 01:33: PM 1 Mins
योगी की पाती: यूनेस्को में बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण पर CM योगी ने समरस समाज बनाने का लिया संकल्प

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की यूनेस्को मुख्यालय (पेरिस) में स्थापित प्रतिमा के अनावरण पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया. यह विश्व समुदाय की ओर से उस युगांतरकारी महापुरुष की पुण्यस्मृति को नमन है, जिन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल भारतीय चिंतन को संविधान के माध्यम से अंगीकृत कराया.”

आगे उन्होंने 6 दिसंबर यानी बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश देते हुए कहा,“6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर, बाबा साहब को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम संविधान की मूल आ त्मा को जीवन का मानक बनाकर, समतामूलक समरस समाज का संकल्प लें.”

योगी आदित्यनाथ ने अपने 'योगी की पाती' के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित किया और बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश को वर्ष 2027 तक गरीबी मुक्त प्रदेश बनाने की बात कही है.

मुख्यमंत्री का यह पोस्ट कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और रीट्वीट्स प्राप्त कर चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और संविधान के प्रति आस्था का प्रतीक बता रहे हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया गया, जिसे विश्व भर में भारतीय संविधान और डॉ. आंबेडकर के योगदान के प्रति बढ़ते सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.

Baba Saheb statue UNESCO CM Yogi BR Ambedkar

Recent News