स्कूल में छापा, बच्चों के बैग से निकले कंडोम,चाकू और ड्रग्स, हैरान प्रिंसिपल ने उठाया खतरनाक कदम

Rahul Jadaun 10 Apr 2025 09:08: PM 1 Mins
स्कूल में छापा, बच्चों के बैग से निकले कंडोम,चाकू और ड्रग्स, हैरान प्रिंसिपल ने उठाया खतरनाक कदम

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घोटी कस्बे के एक नामी स्कूल में प्रिंसिपल ने ही औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में स्कूल के बच्चों के बैग से जो चीजें निकलीं उन्हें देख कर खुद प्रिंसिपल के पैरों तले जमीन खिसक जाती है.

दरअसल, घोटी कस्बे में जनता विद्यालय और हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल ने सरप्राइज चेकिंग की, इस दौरान बच्चों के बैग से कंडोम, चाकू, ड्रग और फाइटर्स निकलते हैं. मामले की गंभीरता को भांपते हुए प्रिंसिपल तुरंत सभी बच्चों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया जाता है. और पूरी सच्चाई अभिभावकों को दिखाई जाती है.

संदेह होने पर की चेकिंग

स्कूल के प्रिंसिपल को कई दिनों से कुछ छात्रों पर संदेह था, जिसके बाद उन्होंने कोई पूर्व सूचना दिये बिना बच्चों के बैगों में तलाशी लेने का फैसला लिया. और जांच के दौरान प्रिंसिपल का संदेह सच साबित होता है. प्रिंसिपल का कहना है कि बच्चों के बैग से ऐसी आपत्तिजनक चीजों का मिलना बच्चों के भविष्य और स्कूल के अनुशासन दोनों के लिए ही खतरा है.

अभिभावकों को बुला कर दी गई चेतावनी

बच्चों के बैग से ये सब सामान मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बिना समय गंवाए छात्रों के माता-पिता को बुलाया, इस दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चे अनुशासनहीन गतिविधियों में पूरी तरह से शामिल हो रहे हैं. इस दौरान अभिभावकों से ये आग्रह भी किया कि स्कूल के बाद इन बच्चों की संगत और गतिविधियों पर नजर रखी जाए. जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना नही हो सके. साथ ही स्कूल की तरफ से ये चेतावनी भी जारी की गई कि अगर भविश्य में ऐसी हरकत दोहराई जाती है तो बच्चों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रिंसिपल ने कटवाए बच्चों के बाल

इसके अलावा कुछ बच्चों के लंबे और स्टाइलिश हेयरकट भी प्रबंधन की नजर में आए. जिसे प्रिंसिपल ने बिना समय गंवाए ही दुरूस्त करने के फैसला किया. जिसके लिए तुरंत ही स्कूल के अंदर एक नाई को बुलाया गया और इन बच्चों के बाल कटवाए गए. बच्चों के बाल कटवा कर प्रिंसिपल ने अनुशन में रहने का साफ संदेश दे दिया है.

स्कूल में हुए औचक निरीक्षण की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, कुछ लोग प्रिंसिपल के कदम की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे ज्यादा ही कठोर निर्णय बता रहे हैं.

condom drugs knives raid in school nasik news

Recent News