राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से INDIA गठबंधन से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल दिल्ली AAP संयोजक गोपाल राय ने एक बड़ा बयान देकर तहलका मचा दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था. अब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे. बता दें कि आम आदमी पार्टी अभी INDIA गठबंधन में शामिल है और AAP ने दिल्ली में साथ-साथ लोकसभा का चुनाव लड़ा है.
आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी, जिमसें AAP संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी. ज्ञात रहे कि 2025 के शुरुआत में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में AAP और कांग्रेस में गठबंधन हुआ था, जिसमें AAP ने चार और कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी.
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2019 लोकसभा चुनाव की तरह ही एक बार फिर परचम लहराते हुए दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमा लिया है और गठबंधन का फायदा न AAP उठा पाई और न ही कांग्रेस को इससे कोई फायदा हुआ है. हालांकि वोट प्रतिशत में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली है, लेकिन वोट प्रतिशत सीटों में तब्दील नहीं हो पाई.
वहीं अब लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद AAP ने बड़ा फैसला ले लिया है और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने का निर्णय ले लिया है. पार्टी के द्वारा इसका ऐलान भी कर दिया गया है कि अब AAP और कांग्रेस एक साथ नहीं रहेगी. इसके लिए दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी की बैठक हुई थी, जिसमें AAP ने फैसला लिया है कि वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लडे़गी.